Karnal: घरेलू नौकरानी के साथ मालिक ने किया घिनौना काम, ऐसे खुला पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 24 Apr, 2025 05:03 PM

owner did a disgusting thing with the domestic maid

घरौंडा थाना क्षेत्र में घरेलू नौकरानी ने अपने मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह

करनाल: घरौंडा थाना क्षेत्र में घरेलू नौकरानी ने अपने मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीते चार वर्षों से आरोपी के घर में काम कर रही है। 20 अप्रैल को वह रोज की तरह काम पर गई थी, लेकिन उस दिन घर में मालकिन मौजूद नहीं थी। इसी दौरान मालिक ने उसे अकेले पाकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि भय के कारण वह पहले चुप रही, लेकिन मानसिक तनाव के कारण उसने बाद में अपने पति को सारी घटना बताई।  पति के साथ मिलकर उसने शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घरौंडा क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला आरोपी के घर में नौकरानी का काम करती है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!