Edited By Isha, Updated: 05 May, 2026 10:28 AM

रियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) सहित संबंधित 102 पदों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया।
चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) सहित संबंधित 102 पदों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। आयोग के अनुसार, करीब 50 हजार अभ्यर्थियों में से केवल 1243 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सफल हो सके हैं।
यह परीक्षा 26 अप्रैल को प्रदेश के 8 जिलों में बनाए गए 337 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 93,697 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से सुबह के सत्र में 52,526 और शाम के सत्र में 51,767 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
आयोग इससे पहले उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के अंक जारी कर चुका था। परिणाम घोषित करते समय सुबह के सत्र (पेपर-1) की 2,199 और शाम के सत्र (पेपर-2) की 3,189 ओएमआर शीट को त्रुटियों के कारण शामिल नहीं किया
जून में मुख्य परीक्षा बदला परीक्षा पैटर्न
अब चयनित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। मुख्य परीक्षा में कुल 600 अंकों के 6 पेपर होंगे। इनमें 4 पेपर सामान्य अध्ययन के होंगे, जबकि हिंदी और अंग्रेजी निबंध के लिए 100-100 अंक निर्धारित किए गए हैं। पहले के वैकल्पिक विषयों को समाप्त कर दिया गया है और अब केवल सामान्य अध्ययन और भाषा आधारित प्रश्नपत्र ही शामिल होंगे।
अगस्त और सितंबर में साक्षात्कार प्रस्तावित
मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार अगस्त या सितंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।