ओपी धनखड़ ने किया दावा, जिला परिषदों में सबसे ज्यादा बीजेपी के होंगे चेयरमैन
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 04 Dec, 2022 03:46 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दावा किया कि जिला परिषदों सबसे ज्यादा बीजेपी के ही चेयरमैन बनेंगे।
बहादुरगढ़(प्रवीन): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दावा किया कि जिला परिषदों सबसे ज्यादा बीजेपी के ही चेयरमैन बनेंगे।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में बीजेपी के ज्यादा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
बता दें कि ओम प्रकाश धनखड़ बहादुरगढ़ में चल रही 67वीं हरियाणा सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाया और आज के कुश्ती का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान, विश्व स्तर की पहलवानी, तगड़ी किसानी, जोरदार जवानी और तरक्की हरियाणा की पहचान है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक मेडलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का ही सबसे ज्यादा हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत की आत्मा को छुआ है। इसलिए भारत की जनता उन्हें कोटि कोटि आर्शीवाद है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए कहा कि यह देश एक है और वह घुमकर समझ ले ये सबसे अच्छी बात है। उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों के जरिए अपने दल को आगे बढ़ाने का प्रयास सभी करते है,लेकिन जनता का आर्शीवाद मिलना भी बहुत जरुरी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

34 केन्द्रों पर होगी UPSC परीक्षा, 11896 अभ्यर्थी होंगे शामिल

'अमेरिका में बैठा गैंगस्टर बेटा भेजता था अपराध का पैसा...' पुलिस के दावे के बावजूद मां को कोर्ट...

बड़ा हादसा ; रेवाड़ी में छात्राओं से भरे टेंपो को कार ने मारी टक्कर...15 से ज्यादा घायल, मौके पर...

हरियाणा में 79 शिक्षकों को स्टेट टीचर अवॉर्ड, पंचकूला में CM सैनी और राज्यपाल ने किया सम्मानित;...

SGST संग्रह में हरियाणा फिर अव्वल, देशभर में सबसे ज्यादा 29 फीसदी वृद्धि दर्ज; यहां देखें डिटेल

Haryana में सितंबर में कटे 13 हजार से ज्यादा BPL और AAY राशन कार्ड, सामने आई ये बड़ी वजह

KMP पर भीषण हादसा: गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में कैंटर ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 24...

"ऑनलाइन डाटा मौजूद, कांग्रेस से ज्यादा नौकरी और प्रोत्साहन राशि BJP सरकार ने खिलाड़ियों को दी",...

Lumpy Virus in Haryana: 100 से ज्यादा गोवंश की मौत, 10 हजार से अधिक पशु संक्रमित...पशुपालन विभाग...

ट्रांसपोर्टर हरभजन हत्याकांड: हथियार सप्लाई करने वाले 2 बदमाश एनकाउंटर में घायल, मौके पर हुई 20 से...