सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज...

Edited By Isha, Updated: 29 Nov, 2025 07:41 PM

one person died in a road accident

क्षेत्र के गतौली गांव के पास कार ने एक व्य​क्ति को टक्कर मार दी जिसमें व्य​क्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में ​भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के ​खिलाफ...

जुलाना (विजेंद्र): क्षेत्र के गतौली गांव के पास कार ने एक व्य​क्ति को टक्कर मार दी जिसमें व्य​क्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में ​भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के ​खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जींद निवासी हलवाई कृष्ण ऑटो में सवार होकर रोहतक से जींद की ओर जा रहा था। जब वह गतौली गांव के पास पहुंचा तो ऑटो के पहिए में पेचर हो गया। ऑटों में रखी स्टेपनी में भी हवा नही मिली तो कृष्ण पेंचर की दुकान देखने के लिए ऑटो से नीचे उतरा तो रोहतक की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड़ पर जा गिरा। कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक कार को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में ​भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के ​खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
गतौली चौंकी इंचार्ज संदीप ने कहा कि  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के ​खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!