कोरोना से बचाव में अब सोशल डिस्टैंसिंग का सहारा : विज

Edited By Isha, Updated: 26 Mar, 2020 08:48 AM

now the support of social distancing in rescue from corona vij

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने को लेकर अब सरकार ने प्रदेशभर में सोशल डिस्टैंसिंग की कवायद शुरू की है। बुधवार को प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल....

चंडीगढ़ : वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने को लेकर अब सरकार ने प्रदेशभर में सोशल डिस्टैंसिंग की कवायद शुरू की है। बुधवार को प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टैंसिंग को लेकर अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों के बाहर हर व्यक्ति को एक-दूसरे के बीच डेढ़ मीटर की दूरी का फैसला बनाने की अपील की गई। 

यही नहीं पुलिस की ओर से करियाना सहित अन्य आवश्यक सेवाओं वाली दुकानों के बाहर रस्सी बांधकर लोगों के खड़े होने के लिए निशानदेही की गई। प्रशासन की इस अपील के बाद दुकानदारों ने स्वयं भी लोगों को एक-दूसरे से दूरी बनाकर सामान ले लेने का आग्रह किया। 

दरअसल एक दिन पहले ही प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया था कि वह लोगों के बीच जाकर सोशल डिस्टैंसिंग को लेकर जागरूक करें और उसी से ही इस वायरस से बचा जा सकता है। विज के आदेशों के बाद ही प्रदेशभर में पुलिस ने अपने स्तर पर अभियान चलाने की शुरूआत की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!