Edited By Manisha rana, Updated: 15 Mar, 2026 10:11 AM

एस.टी.एफ. द्वारा खेतों से विस्फोटक सामग्री बरामद किए जाने व आरोपियों की गिरफ्तार किए जाने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। सामने यह आ रहा है कि पाकिस्तान के शहजाद भट्टी के इशारे पर किया जा रहा था और आरोपियों द्वारा बाकायदा पंजाब के 3 जिलों की लोकेशन...
अम्बाला : एस.टी.एफ. द्वारा खेतों से विस्फोटक सामग्री बरामद किए जाने व आरोपियों की गिरफ्तार किए जाने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। सामने यह आ रहा है कि पाकिस्तान के शहजाद भट्टी के इशारे पर किया जा रहा था और आरोपियों द्वारा बाकायदा पंजाब के 3 जिलों की लोकेशन शहजाद भट्टी को भेजी गई थी। इन शहरों में फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का व लुधियाना शामिल है।
प्रत्येक आरोपी को 50 से 60 हजार देने की डील हुई थी तय
आरोपियों को पैसे का लालच दिया जा रहा था और प्रत्येक आरोपी को 50 से 60 हजार रूपए दिए जाने की डील हुई थी, लेकिन आरोपियों को अभी तक कुछ नहीं मिला था। यह सामग्री चौथे आरोपी को दी जानी थी, लेकिन उनके मंसूबों पर एस.टी. एफ. की टीम ने पानी फेर दिया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों का 7 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। अब आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
दरअसल, बीते कल एस.टी. एफ. टीम ने 3 मोटरसाइकिल सवार युवकों की बराड़ा-साढौरा रोड पर बैरिकेड्स लगा घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी अनस, अली अकबर निवासी अजमेर, कंबाली निवासी जंगबीर के रूप में हुई थी। आरोपियों के पास से 1 किलो 900 ग्राम के लगभग विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।
मामला अम्बाला पुलिस को ट्रांसफर, एन.आई.ए. कर सकती है जांच
एस.टी.एफ. द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद यह अम्बाला पुलिस को मामला ट्रांसफर कर दिया है और इस मामले में अब आरोपियों से पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच की जाएगी। इसके साथ ही यह मामला एन.आई.ए. को ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इस मामले में जांच का विषय है वह यह है कि आखिर आरोपी इनके संपर्क में कैसे आए और इस विस्फोटक के पीछे मास्टरमाइंड की क्या मंशा थी। वहीं इस मामले को बलदेव नगर थाने परिसर में हुए कार विस्फोट से जोड़कर - देखा जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)