चुनौतियां चाहे कितनी भी हों, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में : अनिल विज

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 May, 2026 07:13 PM

no matter how many challenges there are the country is in safe hands under the

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आजकल राजनीति में बिना सोचे-समझे इस्तीफा मांगना एक “कॉमन बात” बन गई है। किसी से भी खड़े होकर इस्तीफा मांग लेना बहुत आसान है, लेकिन असली बात काम करके दिखाने की होती है।विज आज अम्बाला में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे। 

विज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार के सबसे सक्षम और मेहनती मंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह घटना सामने आई, केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाने के संबंध में श्री अनिल विज ने कहा कि भगवंत मान को शायद प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का उद्देश्य समझ नहीं आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में विदेश यात्राएं करते हैं ताकि भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत हों, व्यापार बढ़े और दुनिया में भारत की स्थिति और सशक्त बने।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल राजनीति के लिए विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हित में कार्य कर रहे हैं। श्री विज ने कहा कि क्या विपक्ष चाहता है कि प्रधानमंत्री देश के विदेशी संबंध मजबूत करने के लिए बाहर ही न जाएं और घर बैठ जाएं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व से भारत की वैश्विक छवि को नई ऊंचाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि “यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बनता जा रहा है”, प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि चुनौतियां चाहे कैसी भी हों, देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना महामारी जैसी बड़ी चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। 

इसके अलावा अनेक कठिन परिस्थितियों के तहत आपरेशन सिंदूर में भी प्रधानमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व से देश को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है। श्री विज ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालातों के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को हर चुनौती से सुरक्षित बाहर निकालने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत न केवल सुरक्षित रहेगा बल्कि विश्व में और अधिक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!