देश में प्याज के बवाल पर लगेगी रोक, नई किस्म की प्याज से होगा किसानों को फायदा

Edited By Shivam, Updated: 19 Jul, 2019 07:08 PM

new oninon breed founded in karnal

देश में प्याज की कीमतों को लेकर बवाल होता रहा है, परन्तु अब ऐसा नहीं होगा। करनाल के राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान ने अपनी लम्बे समय की मेहनत के बाद प्याज की किस्म NHRDF रेड के बाद प्याज की नई किस्म 819 तैयार की है। इस किस्म की खासियत...

करनाल (केसी आर्या): देश में प्याज की कीमतों को लेकर बवाल होता रहा है, परन्तु अब ऐसा नहीं होगा। करनाल के राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान ने अपनी लम्बे समय की मेहनत के बाद प्याज की किस्म NHRDF रेड के बाद प्याज की नई किस्म 819 तैयार की है। इस किस्म की खासियत यह है कि इसका लाइट रेड रंग है और इसे रबी सीजन में लगाया जा सकता है।

अगर इसकी पैदावार की बात करें तो तीन से चार सौ क्विण्टल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है। किसान इसकी खेती करके अच्छी पैदावार करने के बाद उसे मंडी में अच्छे दाम पर बेच सकता है, जिससे किसान को अच्छा फायदा होगा। वहीं अनुसंधान के वैज्ञानिक अब ज्यादा से ज्यादा इस किस्म के बीज तैयार करने में जुट गए हैं। उनका कहना है कि आने वाले अगले साल तक किसानों को इसका बीज उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस बारे में संस्थान के डायरेक्टर बीके दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी के सीजन के दौरान किसान प्याज की इस किस्म को खेतों में लगा सकते हैं। इस किस्म की बिजाई नवम्बर महीने में की जा सकती है और जनवरी माह तक यह तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में इसके बीज किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!