कांग्रेस का धरातल हो चुका है खत्म, अपनी जमीन बचाने के लिए किसानों को  कर रहे गुमराह: नेहरा

Edited By Shivam, Updated: 01 Dec, 2020 11:37 PM

nehra said congress surface is over misleading farmers to save their land

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के कार्यकारी सदस्य आजाद सिंह नेहरा ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हमेशा...

चंडीगढ़ (धरणी): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के कार्यकारी सदस्य आजाद सिंह नेहरा ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हमेशा किसानों के लिए लड़ाई लड़ी है और दिन-रात किसानों की भलाई के लिए सोचते हैं। लेकिन कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही, क्योंकि उसका धरातल खत्म हो चुका है और इसलिए कांग्रेस ने ही इस आंदोलन का प्रारूप तैयार किया और हमारे भोले-भाले किसानों को गुमराह करके सड़कों पर उतार दिया। 

नेहरा ने कहा प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है। कांग्रेसी नेता खुला समर्थन कर रहे हैं। रणवीर सुरजेवाला, कुमारी शैलजा जैसे नेता तो मौके पर भी पहुंचे। तो साफ़ है किसने चक्रव्यूह रचा है। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान अन्नदाता है। लेकिन कुछ राजनीतिक लोग अपने हित साधने के लिए प्रॉपगंडा रच रहे हैं। अगर यही कानून कांग्रेस के समय लागू हो जाते तो फिर कांग्रेस द्वारा यह बहुत अच्छे बताए जाते। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें लागू किया तो यह गलत हो गए। आज देश के गृह मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के कृषि मंत्री की किसान नेताओं से मीटिंग है और मुझे उम्मीद है कि जो भी फैसला होगा वह किसानों के हित में रहेगा।

साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी पर कहा कि राजा-महाराजाओं के समय भी आपस में संघर्ष होने के बावजूद एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार किया जाता था। आज जनतांत्रिक व्यवस्था है और प्रदेश का राजा मुख्यमंत्री होता है। एक मुख्यमंत्री द्वारा दूसरे मुख्यमंत्री के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी बहुत गलत संदेश देती है। पहले इससे भी तीखे आंदोलन होते रहे हैं। चंडीगढ़-हरियाणा के बारे में जब आंदोलन हुआ तो मुख्यमंत्री बंसीलाल थे और फिर बाद में भजनलाल भी बने और उन्होंने आपस में पंजाब से बातचीत करके मुद्दों को सुलझाया। निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान द्वारा चेयरमैनी छोडऩे और सरकार से अपना समर्थन वापस लेने को जल्दबाजी में लिया जाने वाला फैसला बताया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!