Neeraj Chopra की शादी की नई तस्वीर Viral, Glamorous लुक में दिखीं नई नवेली दुल्हन हिमानी

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jan, 2025 08:49 AM

neeraj chopra new wedding photo goes viral

हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से सोनीपत की हिमानी से रचाई। नीरज ने रविवार तो तीन तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। अब नीरज चोपड़ा की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से शादी की नई तस्वीर सामने आई है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से सोनीपत की हिमानी से रचाई। नीरज ने रविवार तो तीन तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। अब नीरज चोपड़ा की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से शादी की नई तस्वीर सामने आई है। इसमें दुल्हन बनी हिमानी दोनों भाईयों के साथ फेरों की जगह पर एंट्री करते हुए नजर आ रही है। फोटो में हिमानी के एक तरफ हिमांशु मोर तो दूसरी तरफ चचेरे भाई जयदीप मोर है। 

PunjabKesari

हिमाचल में हुई दोनों की शादी 

हिमानी की मां ने बताया कि दोनों के परिवार की सहमति से दोनों ने शादी की है और हमारा परिवार एक दूसरे को 7-8 सालों से जानता है। दोनों की शादी की रस्में हिमाचल में 14 से 16 जनवरी के बीच निभाई गई थी। इस शादी में दोनों परिवारों के करीब 70 सदस्य ही मौजूद थे। हिमानी अब अमेरिका में है और हिमानी वहां पढ़ाई कर रही है तो डोनल्ड ट्रंप के शपथ लेने के बाद सभी विदेशी छात्र छात्राओं को वहां 20 जनवरी से पहले पहुंचना था, बेटी को देश के गौरव के साथ शादी करने पर उन्हें बड़ी खुशी हो रही है।

PunjabKesari

विदेश गए है घूमने 

नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने एक चैनल में बताया था कि शादी का कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से रखा गया था। शादी में सिर्फ लड़का और लड़की के परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। गांव और रिश्तेदारी में भी किसी को शादी के बारे में नहीं पता था। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सभी को शादी की सूचना मिली थी। नीरज अपनी दुल्हनिया के साथ रविवार सुबह विदेश में घूमने के लिए गए हैं। उनके वापस भारत लौटने के बाद ही रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

PunjabKesari

नीरज की मनु भाकर से चली थीं शादी की चर्चाएं 

बता दें कि नीरज की ओलिंपियन शूटर मनु भाकर से शादी की चर्चाएं चली थीं, लेकिन परिवार के लोगों ने इस बात से इनकार कर दिया था। तब मनु भाकर की मां सुमेधा ने कहा था कि मनु अभी बहुत छोटी हैं। अभी इस बारे में नहीं सोचा है। भगवान जो चाहेंगे, भविष्य में वही होगा।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!