सेवा को 'संकल्प' व हरियाणा को 'परिवार' मानकर CM सैनी दे रहे विकास को 'रफ्तार' !

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 Jun, 2025 05:56 PM

nayab singh saini will participate in kabir jayanti celebrations in sirsa

11 जून को सिरसा में वे कबीर जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में महापुरुषों के नाम पर अनेक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम एवं संत रविदाय म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है।

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जहां प्रदेश में विकास की गति को तेज किए हुए हैं तो वे अपनी अनूठी कार्यशैली से भी एक लोकप्रिय नेता के रूप में लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। खास बात यह है कि अपने राजनीतिक गुरु केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियों पर चलते हुए नायब सिंह सैनी भी लगातार संत-महापुरुषों के जयंती समारोह में शिरकत कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप, भगवान परशुराम, संत धन्ना भक्त की राज्य स्तरीय जयंती समारोह में शिरकत कर चुके हैं। इसी तरह से 11 जून को सिरसा में वे कबीर जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में महापुरुषों के नाम पर अनेक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम एवं संत रविदाय म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह से कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्री कृष्ण संग्रहालय का विस्तार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 12 मार्च को पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से ही नायब सिंह सैनी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे संगठनात्मक बैठकों में शिरकत कर रहे हैं। चंडीगढ़ में अपने आवास पर होते हैं तो भी विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करने के अलावा लोगों की समस्याएं सुनते हैं। खास पहलू यह है कि चाहे मुख्यमंत्री कितने ही व्यस्त हों और चाहे किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जाना हो वे सुबह जब भी अपने आवास से निकलते हैं तो मुलाकात करने आने वाले लोगों से अवश्य मिलते हैं। उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान के निर्देश देते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि ‘हरियाणा मेरा परिवार है और सेवा मेरा संकल्प! मेरे हरियाणवी परिवारजनों ने मुझे जनसेवक से मुख्यसेवक बनाया। यह केवल पद नहीं, बल्कि आपकी सेवा का अवसर है, जो आपने मुझे सौंपा है। दिल्ली का हरियाणा भवन हो, चंडीगढ़ का मुख्यमंत्री आवास हो या कोई भी जनकार्यक्रम, मेरा हर एक क्षण, हर एक प्रयास, आपकी सेवा को समर्पित है।’ 

इसी तरह से योग एवं आध्यात्म से खास लगाव रखने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में होने वाले भव्य आयोजन को लेकर भी एक्टिव हो गए हैं। इस कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव के सानिध्य में लाखों लोग शिरकत करेंगे। इसके साथ ही सी.एम. सैनी विकास को भी गति दे रहे हैं। इस क्रम में आने वाले दिनों में प्रदेश के 11 नगर निगमों में 375 इलैक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। सी.एम. सैनी की पहल के बाद ही होम स्टे योजना के तहत प्रदेश के आई.टी.आई. में युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देने का सिलसिला शुरू किया गया है। जेल वार्डन के 1300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है तो अब हिसार से चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि इसी माह प्रदेश में 5 नए जिले भी बनाए जाने की घोषणा सी.एम. की ओर से की जा सकती है तो प्रदेश में 3 लाख महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा अभियान का दिख रहा है असर

जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महापुरुषों की जयंती समारोह में शिरकत कर रहे हैं तो वे खेलों एवं योग के जरिए नशा मुक्त हरियाणा अभियान भी चला रहे हैं। इस क्रम में वे लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बैठकें कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में बैठक की अध्यक्षता करने के बाद उन्होंने फेसबुक पर जानकारी देते हुए लिखा कि ‘आज पावन नगरी कुरुक्षेत्र में ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान के तहत, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी 21 जून को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि योग साधकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार भी योग को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने के लिए पूर्णत: संकल्पबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक स्वस्थ, जागरूक और नशा-मुक्त जीवनशैली को अपनाए, जिससे हरियाणा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सके।’ सरकार के इस विशेष अभियान का असर भी नज़र आने लगा है ।

‘गरीब व्यक्ति के लिए खुले रहते हैं सी.एम. आवास के द्वार’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब भी चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर होते हैं, वे जनदरबार लगाते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण करते हैं। खास बात यह है कि अब मुख्यमंत्री आवास पर जाने वाले हर शख्स को जलपान करवाया जाता है। हर समय यहां पर भोजन की व्यवस्था रहती है और कोई भी व्यक्ति बिना भोजन किए नहीं आता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल के बाद ही यह परंपरा शुरू की गई है। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि जिस सी.एम. हाउस के दरवाजे 2014 से पहले गरीब व्यक्ति के लिए नहीं खुलते थे, 2014 के बाद गरीब व्यक्ति वहां बैठकर खाना खाता है। ये अंतर है!’ एक अन्य टवीट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘दिन की शुरुआत जब प्रदेश के परिवारजनों की मुस्कान के साथ हो, तो उनकी सेवा में निरंतर लगे रहने की असीम ऊर्जा प्राप्त हो जाती है। आज सुबह संत कबीर कुटीर पर नागरिकों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश जारी किए।’

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!