Haryana Election Result: BJP की जीत पर नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, बताया प्रचंड जीत के पीछे का राज

Edited By Isha, Updated: 08 Oct, 2024 05:52 PM

nayab singh saini s big statement on bjp s victory

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन के लिए 5 अक्टूबर को हुई मतगणना के बाद आज सुबह से ही मतगणना का सिलसिला जारी है। पहले राउंड के दौरान जहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही थी। वहीं, ईवीएम मशीन के खुलते ही भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन के लिए 5 अक्टूबर को हुई मतगणना के बाद आज सुबह से ही मतगणना का सिलसिला जारी है। पहले राउंड के दौरान जहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही थी। वहीं, ईवीएम मशीन के खुलते ही भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के जादुई आंकड़े तक अकेले पहुंचकर बहुमत से सरकार बनाती नजर आने लगी।

इसे लेकर बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दिखाई देने लगी। इसी बीच लाडवा विधानसभा से जीतने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खास बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में मिल रही एक तरफा जीत को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं और पार्टी की नीतियों की जीत बताया। 

सवालः- कांग्रेस चुनाव आयोग पर अधिकारियों पर दवाब का आरोप लगा रही है ?
जवाबः-
मैने पहले ही कहा था कि 8 तारीख को हरियाणा की जनता देगी जवाब, और ये कहेंगे ईवीएम है खराब। हरियाणा के लोग विकास की नीतियों पर विश्वास करते हैं। यहीं कारण है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगाने का काम किया है। अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन का सरकार मिलकर हरियाणा के हित में फैसले लेते हुए विकास के अन्य कार्य करेगी। 

सवालः-बीजेपी की प्रचंड जीत के पीछे क्या कारण रहे ?
जवाबः-
हरियाणा के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा एक हरियाणवीं एक की नीति पर विश्वास जताया है, क्योंकि बीजेपी ने आम नागरिक के जीवन को सरल, सुगम करने का काम करने के साथ ही लोगों को राहत देने के काम किए हैं, जबकि कांग्रेस ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया था। 4-4 दिन तक लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलता था। बीजेपी ने इससे लोगों को राहत दिलाई है। गरीब व्यक्ति तक योजनाबद्ध तरीके से बीजेपी सरकार ने लाभ पहुंचाया है, उसका एक सकारात्मक संदेश गया है। बीजेपी ने समाज में हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के काम किया है। उसी आधार पर जनता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है। 

सवालः- लाडवा आपके लिए नई कर्मभूमि था ?
जवाबः-
नहीं, यह मेरे लिए नई कर्मभूमि नहीं थी। पहले भी इसी जिले कुरुक्षेत्र से सांसद रहा हूं। यहां के लोगों ने बीजेपी के निशान पर जिताकर उन्हें संसद में भेजा था। अब इन लोगों ने एक बार फिर से उन्हें जीताकर विधानसभा में भेजने का काम किया है। बीजेपी के घोषणा पत्र के अलावा वह लाडवा की जनता के साथ किए गए वादों को जल्द ही अमलीजामा पहनाएंगे। 

सवालः-कांग्रेस की हार का क्या कारण मानते हैं ?
जवाबः-
कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस में जिस भी दलित और बीसी समाज नेता ने ऊपर उबरने की कोशिश की, उसे कुचलने का काम किया है। कांग्रेस की मंशा है कि वह वोट लेकर इन लोगों का शोषण करते रहे। वह उसी आधार पर राज करते रहे हैं, लेकिन अब इनका (कांग्रेस का) ना झूठ नहीं चलेगा, ना लूट और ना झांसा चलने वाला। इसीलिए हरियाणा की जनता ने उन्हें तीसरी बार इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की कितनी हदें पार की जनता को सब पता है। पर्ची-खर्ची से युवाओं को रोजगार मिलता था। किसानों को फसल बचने में दिक्कत आती थी, यह क्वालिटी कांग्रेस में है। कांग्रेस के राज में लाइन में खड़े होकर सिलेंडर मिलता था। बिजली नहीं आती थी और रात में मच्छर काटते थे। 

सवालः-कांग्रेस ने तो सुबह जलेबी बंटवा दी थी ?
जवाबः- राहुल
गांधी ने हरियाणा दौरे के दौरान जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात कही थी। अब वहीं जलेबी ही कांग्रेस को ले बैठी। हमारे यहां कईं प्रकार की जलेबी होती है। उसे (राहुल गांधी) को हमारी संस्कृति की ही पहचान नहीं है। हमें गर्व है गोहाना पर हमारी ऐसी जलेबी है। 

सवालः-कांग्रेस की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे ?
जवाबः-
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, हिमाचल और कर्नाटक में जनता से कईं वादे किए थे, लेकिन चुनाव के बाद वह किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाई। छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस दावा करती थी कि वहां किसी और दल की सरकार नहीं बन सकती। हिमाचल और कर्नाटक के हालात देखकर हरियाणा की जनता कांग्रेस की सच्चाई को जान चुकी है। इसलिए अब हरियाणा की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली। कांग्रेस जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करती है, जबकि बीजेपी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। 

सवालः-अब आगे क्या रणनीति रहेगी ?
जवाबः-
हरियाणा में अपनी चुनावी जनसभाओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से सभी घोषणाओं को पूरी करने की गारंटी दी थी। हरियाणा की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। अब मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार मिलकर तीव्र गति से प्रदेश का नॉन स्टॉप विकास करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!