हरियाणा की नायब सरकार नॉन स्टॉप हरियाणा का विकास कर रही है : बड़ौली

Edited By Isha, Updated: 29 Nov, 2024 07:53 PM

nayab saini govement built haryana very fast

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कुरूक्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले दुभार्ग्यपूर्ण है। मोदी सरकार हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंतित है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

चंडीगढ़(  चंद्रशेखर धरणी): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कुरूक्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले दुभार्ग्यपूर्ण है। मोदी सरकार हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंतित है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस फोबिया से ग्रसित पार्टी है। बेहोशी की हालत में कांग्रेस के लोग अनाप शनाप बड़बड़ाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम को खराब बताना कांग्रेस की आदत बन गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार नॉन स्टॉप हरियाणा का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने का काम नायब सरकार कर रही है।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली कुरूक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने शाहबाद, पेहवा, थानेसर विधानसभा के प्रवास कार्यक्रम में भाग लिया। श्री बडौली ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आगामी चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित करने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गीताजयंती महोत्सव में भी शिरकत की और ब्रह्मसरोवर पर संध्या आरती में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर भाजपा का सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि हमारा 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का टारगेट है और हम जल्द ही पूरा करेंगे। एक सवाल पर बोलते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें ओछी राजनीति से बचना चाहिए। खड़गे को सलाह देते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि खड़गे जी को एक अच्छे डाक्टर से इलाज कराना चाहिए।  

एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने ना गरीबी देखी है और ना ही गरीब के दर्द को समझा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गरीब परिवार से हैं और गरीब की परेशानी और व्यथा को अच्छी तरह से समझते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा के विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर उन्हें सशक्त करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब तीन गुना गति से हरियाणा का विकास कर रहे हैं। 

कुरूक्षेत्र प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, प्रदेश सचिव राहुण राणा, जिला महामंत्री तेजेंद्र गोल्डी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि बतान, राजकुमार सैनी, धूम्मन सिंह किरमच,  गुरदयाल सुनहेडी, रविन्द्र सांगवान, कैप्टन परमजीत सिंह छह जिलों के जिला अध्यक्ष सहित भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!