स्वच्छता रैकिंग में गुड़गांव को 19वां स्थान मिलने पर नवीन गोयल ने निगमायुक्त को दी बधाई

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Oct, 2022 08:12 PM

naveen goyal congratulated the municipal commissioner

इस बार स्वच्छता रैंकिंग में गुड़गांव को 19वां स्थान मिला है। इसकी बधाई देने के लिए गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि हम सब मिलकर अपने...

गुड़गांव, (ब्यूरो): इस बार स्वच्छता रैंकिंग में गुड़गांव को 19वां स्थान मिला है। इसकी बधाई देने के लिए गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि हम सब मिलकर अपने गुड़गांव को टॉप 10 में शामिल करने के लिए और भी अधिक मेहनत से काम करेंगे।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

निगमायुक्त मुकेश कुमार आहूजा को स्वच्छता के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए नवीन गोयल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुड़गांव की स्वच्छता के लिए निगमायुक्त लगातार सक्रियता से काम कर रहे हैं। शहर में बनाए गए अवैध खत्तों को बंद कराने के साथ उनके अनुरोध पर उन्होंने समय-समय पर क्षेत्रों में सफाई करवाई है। समय-समय पर वे स्वच्छता को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों से अपडेट भी लेते हैं। स्वयं भी फील्ड में जाकर सफाई की जमीनी हकीकत जानते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में अभी हम 19वें स्थान पर आए हैं। इसे और कम करके टॉप 10 सूची में आना हमारा टारगेट है।


निगमायुक्त ने भी नवीन गोयल के हर स्तर पर स्वच्छता और पर्यावरण में सुधार के प्रयासों की सराहना की। निगमायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण विभाग एवं कैनविन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कपड़े के थैले वितरण के कार्य को भी सराहा। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर स्वच्छता और पर्यावरण सुधार में काम करें। यह हम सबके लिए बहुत जरूरी है। नवीन गोयल ने निगमायुक्त का पौधा भेंट कर करके सम्मान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!