Edited By Harman, Updated: 21 May, 2026 02:15 PM

हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मां के छोले-भटूरे खाने से मना करने पर युवक ने गुस्से में आकर बुधवार को आगरा नहर में छलांग लगा दी। वहीं आज युवक का शव नहर से बरामद किया।
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मां के छोले-भटूरे खाने से मना करने पर युवक ने गुस्से में आकर बुधवार को आगरा नहर में छलांग लगा दी। वहीं आज गुरुवार युवक का शव नहर से बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार, पल्ला थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कुलदीप छोले-भटूरे खाना चाह रहा था। मां ने गर्मी के मौसम में सेहत खराब होने का हवाला देकर उसे बाहर का खाना खाने से मना कर दिया। जब कुलदीप अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो मां ने उसे थोड़ा डांट दिया। मां की डांट बर्दाशत नहीं कर सका और घर से निकल गया तथा आगरा नहर में कूद गया।
आसपास मौजूद राहगीरों ने जब युवक को नहर में कूदते देखा, तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। वहीं जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर पर पहुंची। वहीं 20 घंटे बाद आज गुरुवार युवक का शव आगरा नहर से बरामद किया। वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।