गुजरात,हिमाचल की तरह हरियाणा में होगी प्राकृतिक खेती, आचार्य देवव्रत ने कृषि मंत्री की सहमति पर की घोषणा
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 23 Mar, 2023 10:50 PM

अब हिमाचल व गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में भी गुरुकुल शिक्षा बचाने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती बचाने का आगाज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कृषि मंत्री जेपी दलाल की सहमति पर घोषणा की।
चरखी दादरी(पुनीत): अब हिमाचल व गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में भी गुरुकुल शिक्षा बचाने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती बचाने का आगाज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कृषि मंत्री जेपी दलाल की सहमति पर घोषणा की। इस दौरान चरखी दादरी में आयोजित प्राकृतिक कृषि कार्यशाला में राज्यपाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने का संकल्प दिलाया। कृषि विभाग की ओर से एक ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
बता दें कि आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय में हरियाणा आर्य प्रतिनिध सभा एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल की ओर से आयोजित स्वामी ओमानंद स्मृति दिवस समारोह एवं प्राकृतिक कृषि कार्यशाला में राज्यपाल आर्चाय देवव्रत आर्य ने कहा कि प्राकृतिक खेती के दम पर ही हिंदुस्तान की भूमि को उपजाऊ बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी बात सुनकर बजट में प्राकृतिक खेती का प्रावधान कर दिया है। रासायनिक खेती की वजह से हमारा खान-पान पूरी तरह से विषैला हो चुका है और जमीन बंजर होती जा रही है। आम नागरिक कैंसर, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग आदि भयानक बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसानों को हर संभव मदद की जाएगी। इससे किसानों का उपज भी अच्छा होगा और लोगों का खान-पान भी बेहतर होगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

बदलता हरियाणा: राशन डिपो अब बनेंगे 'ऑर्गेनिक हब', खेती और व्यापार को मिलेगा बूस्ट!

हरियाणा में मौसम फिर लेगा U-Turn, कल बारिश के साथ गिरेंगे ओले...लोग रहे सावधान

बजट में CM की बड़ी घोषणा, हरियाणा बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की 'Wedding City', इन जिलों में रहेगा...

हरियाणा में बदला मौसम, आज बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार...ये जिला रहा सबसे गर्म

Haryana : इस दिन होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, CM सैनी करेंगे अध्यक्षता

किरायेदारों को टेंशन नहीं: हरियाणा में बिना अपनी प्रॉपर्टी के भी होगा एड्रेस वेरिफिकेशन, बस करना...

Haryana: हरियाण के 71 शहरों में कटेंगे 849 नए सेक्टर, किसानों को होगी सीधा फायदा

Weather Alert: हरियाणा में 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट, कई शहरों में पारा 35°C पार... गरज-चमक के साथ...

हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, हिसार में 32 डिग्री पहुंचा तापमान... जानें आज कैसा रहेगा मौसम

हाय ये गर्मी! हरियाणा में कई शहरों का तापमान 35 डिग्री पार, हिसार सबसे गर्म...इस दिन से बदलेगा मौसम