जेजेपी में अजय सिंह चौटाला की नहीं चलती, सम्मान भी नहीं मिलता: गागड़वास

Edited By Shivam, Updated: 16 Sep, 2019 08:58 PM

narender gagadwas commented on jjp

चुनावों को देखते हुए हर सियासी पार्टी सक्रिय हो गई है। रविवार को भिवानी में युवा इनेलो के राष्ट्रीय सहप्रभारी नरेन्द्र गागड़वास ने पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि इनेलो चुनावों में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान...

भिवानी (अशोक): चुनावों को देखते हुए हर सियासी पार्टी सक्रिय हो गई है। रविवार को भिवानी में युवा इनेलो के राष्ट्रीय सहप्रभारी नरेन्द्र गागड़वास ने पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि इनेलो चुनावों में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने जेजेपी पर भी जुबानी हमला बोला। नरेंद्र ने कहा कि अब जेजेपी में अजय सिंह चौटाला की नही चलती है और न ही जेजेपी अजय को कोई सम्मान देती है।

युवा कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नरेन्द्र ने कहा कि अभय सिंह चौटाला व युवा राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण सिंह चौटाला से राय करने के बाद भिवानी युवा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इनेलो के जिला प्रधान के तौर पर विशाल ग्रेवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह व प्रधान महासचिव युवराज शेखावत को नियुक्त किया है। विकास बड़सी को बवानीखेड़ा हलके का युवा प्रधान, राजेश सहारण को तोशाम, भूपसिंह को लोहारू तथा ललीत को भिवानी हलके का युवा प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 8 महासचिव व 7 उप प्रधान नियुक्त किए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!