महेंद्रगढ़ में रिश्तों का कत्ल, सो रहे दादा की पोते ने की बेहरमी से हत्या, धारदार हथिहार से किए कई वार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Apr, 2025 07:41 PM

murder of relations in mahindergarh grandson brutally killed grandfather

महेंद्रगढ़ में पारिवारिक रिश्तों का खून हो गया। शुक्रवार शाम को कलयुगी पोते नरेंद्र ने अपने दादा दयानंद की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास में जमीनी विवाद के चलते पारिवारिक रिश्तों का खून हो गया। शुक्रवार शाम को कलयुगी पोते नरेंद्र ने अपने दादा दयानंद की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे और लोन की राशि चुकाने को लेकर विवाद चल रहा था।

मृतक दयानंद के छोटे बेटे विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की बात है, जब वह अपने पिता को खाना खिलाकर के बाद चारपाई पर लेटा कर खुद भी अंदर खाना खाने चला गया था। इसी दौरान बड़े भाई का बेटा नरेंद्र कुल्हाड़ी लेकर आया और चारपाई पर लेटे दयानंद के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। शोर सुनकर विनोद मौके पर पहुंचे तो आरोपी नरेंद्र ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बच निकले। 

आरोपी गिरफ्तार

गंभीर हालत में दयानंद को उप-नागरिक अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव का महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!