Double Murder: जींद में कार सवार बदमाशों ने 2 सगे भाइयों को गोलियों से भूना, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Apr, 2025 10:52 AM

murder of real brothers in jind

हरियाणा के जींद जिले में कार सवार लोगों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात 2 बजे के करीब की बताई जा रही है।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के जींद जिले में कार सवार लोगों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात 2 बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतकों के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक निर्जन गांव निवासी 44 वर्षीय सतीश और 50 वर्षीय दिलबाग का गांव के ही कुछ लोगों के साथ सफीदों रोड बाईपास पर सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम के निकट ही प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी मामले में रात को 11 बजे के करीब सतीश व दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष के आरोपियों का झगड़ा भी हुआ। इसके बाद रात 2 बजे के करीब गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए और आते ही सतीश तथा दिलबाग पर गोलियां बरसा दी। इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर सतीश का बेटा मोहित बाहर आया तो दोनों जमीन पर पड़े थे। मोहित दोनों को जींद के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!