Murder In Panipat: महिला पर था शक, Live-In Partner ने की गला रेतकर हत्या, अरेस्ट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Jun, 2025 06:03 PM

murder in panipat live in partner murder woman police arrest

गंगाराम कॉलोनी में किराए के कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही यूपी के फिरोजाबाद जिले के केलई गांव निवासी 40 वर्षीय महिला ऊषा की हत्या का खुलासा हो गया है। सीआईए वन पुलिस टीम ने हत्या के आरोप में महिला के पार्टनर महेंद्र पाल को गिरफ्तार किया है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : गंगाराम कॉलोनी में किराए के कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही यूपी के फिरोजाबाद जिले के केलई गांव निवासी 40 वर्षीय महिला ऊषा की हत्या का खुलासा हो गया है। सीआईए वन पुलिस टीम ने हत्या के आरोप में महिला के पार्टनर महेंद्र पाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेंद्र पाल यूपी के बदायूं जिले के अमरदई गांव का निवासी है।

डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि 27 जून की सुबह गंगाराम कॉलोनी में किराए के कमरे नंबर 25 में महिला ऊषा का शव मिला था। मकान मालिक सलिंद्र ने थाना पुराना औद्योगिक में हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। सलिंद्र ने बताया कि ऊषा करीब डेढ़ माह से उनके मकान में किराए पर रह रही थी। साथ ही उसका युवक महेंद्र पाल भी रहता था, जिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

27 जून को मकान मालिक ने कमरे के बाहर एक साड़ी बंधी देखी। जब कमरे में गए तो महिला का शव पड़ा था और पास में खून बिखरा था। आरोपी महेंद्र पाल मौके पर नहीं था, लेकिन मकान मालिक को शक था कि उसने तेज हथियार से हत्या की है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा था। शनिवार को परिजन पानीपत पहुंचे और शव की शिनाख्त की, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम करवा शव का अंतिम संस्कार जनसेवा दल की मदद से किया गया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जांच व आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सीआईए वन टीम को सौंपी थी। टीम ने शनिवार शाम को आरोपी महेंद्र पाल को रिफाइनरी रोड से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चाकू से गला रेत कर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को शक था कि ऊषा किसी अन्य लड़के से बातचीत करती है, जिसके चलते उसने यह वारदात की। फिलहाल, आरोपी महेंद्र पाल को रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

यूपी में हुई थी महिला की शादी

जानकारी के अनुसार, महिला की पहली शादी यूपी में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। बाद में उसने अशोक नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद महिला महेंद्र पाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी, जहां महेंद्र पाल को शक था कि ऊषा किसी और से बात करती है, इसलिए उसने हत्या कर दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!