CRPF की वर्दी पहनकर करते थे शराब तस्करी, पुलिस की नाकाबंदी में फंसे, ऐसे हुआ भंडाफोड़...

Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Feb, 2026 06:06 PM

they were smuggling liquor wearing crpf uniforms got caught in a police blockad

पानीपत पुलिस ने CRPF की वर्दी पहनकर शराब तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत पुलिस ने CRPF की वर्दी पहनकर और सरकारी गाड़ी जैसी दिखने वाली ट्रक का इस्तेमाल कर शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-40 में नाकेबंदी के दौरान गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 शराब की बोतलें, सीआरपीएफ की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड और सरकारी वाहन जैसी तैयार की गई ट्रक बरामद की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार आरोपी पंजाब से शराब लाकर बिहार और झारखंड में सप्लाई करते थे। पूछताछ में सामने आया है कि वे 25 हजार रुपये प्रति खेप के लालच में यह अवैध कारोबार कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक पानीपत जिले के ही निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर और वाहन को सरकारी गाड़ी जैसा बनाकर चेकिंग के दौरान संदेह से बचने की कोशिश करते थे। इस तरीके से वे कई बार राज्यों की सीमाएं पार कर चुके थे।

PunjabKesari

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश वत्स ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस गिरोह के पीछे शराब के बड़े कारोबारी भी हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!