मोदी सरकार केजरीवाल को इसलिए जेल में डालना चाहती है ताकि जनता को मूलभूत सुविधाएं न मिलें: अनुराग ढांडा

Edited By Isha, Updated: 10 Dec, 2023 05:59 PM

modi government wants to put kejriwal in jail

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को गन्नौर के गांव दतौली में जनसभा की। इससे पूर्व, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अनुराग ढांडा का जोरदार स्वागत किया। अनुराग ढांडा

गन्नौर/सोनीपत: आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को गन्नौर के गांव दतौली में जनसभा की। इससे पूर्व, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अनुराग ढांडा का जोरदार स्वागत किया। अनुराग ढांडा ने कहा कि आज के दिन हरियाणा में बदलाव की हवा चल रही है। पूरे हरियाणा के लोग इन राजनीतिक पार्टियों से तंग हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पूरे हरियाणा की जनता को बिजली फ्री मिलेगी। 57 साल हरियाणा को बने हुए हो चुके हैं। 25 कांग्रेस की सरकार रही थी, 9 साल बीजेपी की सरकार को हो गई। जनता को बिजली भी 24 घंटे नहीं मिल रही है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले बिजली विभाग में 1850 करोड़ रुपए का घाटा था। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 90% घरों में बिजली मुफ्त कर दी। इसके बाद भी बिजली विभाग 550 करोड़ रुपए मुनाफे मे चल रहा है। इसका मतलब बिजली विभाग का 2400 करोड़ रुपए का फायदा करवा दिया। इनकी सरकार में सारा पैसा लूट कर खा जाते थे। आम आदमी पार्टी जनता के टैक्स का पैसा का प्रयोग जनता को ही मूलभूत सुविधा देने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि जब तक ईमानदारी नहीं होगी सरकार में मुनाफा नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी ऐसा करके दिखा दिया। खट्टर साहब कहते हैं आम आदमी पार्टी वाले मुफ्तखोर हैं। मैंने उनको कहा की आप मुफ्त के घर में रहते हैं, मुफ्त की गाड़ी में चलते हैं। 4 हजार यूनिट फ्री बिजली मिलती है। फ्री के हेलीकॉप्टर में घूमते हैं तो सबसे बड़े मुफ्तखोर तो खुद मुख्यमंत्री खट्टर हुए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में करके दिखाया और इसके बाद पंजाब में करके दिखाया। मोदी सरकार उनको इसलिए जेल में डालना चाहती है कि जनता को फ्री मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलें। आम आदमी पार्टी की सरकार में जनता को फ्री सुविधाएं मिलती हैं। दिल्ली को देखकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई। अब पंजाब को देखकर हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हरियाणा का बेटा अरविंद केजरीवाल पूरी दुनिया में आपका नाम रोशन कर रहा है। मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना चाहती है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया, एमसीडी में कर्मचारियों को पहली तारीख को तनख्वाह मिलती है। जब नरेंद्र मोदी बड़े नेता बन रहे थे, तो पूरा गुजरात उनके पीछे खड़ा था। कल को अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ये उनको जेल में डाल देना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तो हरियाणा की जनता उनके साथ खड़ी होगी।

उन्होंने कहा कि  हरियाणा में कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा राजस्थान के ओब्जर्वर थे और प्रचार कर रहे थे, रणदीप सुरजेवाला मध्यप्रदेश के प्रभारी थे और शैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी थी। तीनों ने कांग्रेस को डुबो दिया और हरियाणा में तो ये तीनों एक ही जगह हैं, मतलब हरियाणा में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा। ये तीनों आपस में लड़कर खत्म हो जाएंगे। केवल आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने बहुत कम में पूरे हरियाणा में हर गांव में अपना संगठन तैयार कर लिया है, हर गांव में ग्राम सचिव नियुक्त कर दिए और 21-21 सदस्यों की कमेटी बना दी है।

उन्होंने कहा चार राज्यों के चुनाव के नतीजों ने बता दिया कि भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं, इसलिए लोगों को अब नया विकल्प देखना चाहिये। आपसी लड़ाई और कमजोर नेतृत्व की वजह से सीधे मुकाबले में भी भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा पाई। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में भाजपा के बाद विरोधी दलों में आम आदमी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में और कांग्रेस की एक राज्य में सरकार है। आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत विकल्प बन गई है। भाजपा से हर वर्ग परेशान हो चुका है, आम आदमी पार्टी सीधी टक्कर में भाजपा को जड़ से उखाड़ेगी और हरियाणा में 2024 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 साल का रिकॉर्ड देख लें, आम आदमी पार्टी हराती नहीं, सूपड़ा साफ करती है। हरियाणा में पंजाब से बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा और देश के लिए अपनी शहादत देने वाले सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ की सम्मान राशि देने का काम करती है। पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सभी योजना लागू लेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा रोजगार के इंतजार में हैं। हरियाणा में ऐसी हालत है कि 2 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं। खट्टर सरकार में परिक्षाएं होती हैं तो पेपर लीक हो जाता है। अभी तक 40 भर्ती परिक्षाएं लीक हो चुकी हैं। लोग तो ये भी कहने लग गए कि पेपर लीक नहीं है, खट्टर सरकार ही लीक है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 2 लाख पदों को भरने का काम करेंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार डेढ़ साल के अंदर 39 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके। ढाई लाख युवाओं को प्राइवेट रोजगार दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के एक एक गांव में आम आदमी बदलाव चाहता है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। आम आदमी की सरकार केवल आम आदमी पार्टी में ही संभव है। अगर आपने साथ नहीं दिया तो आपके बच्चे 10-15 साल के बाद आपसे पूछेंगे कि जब हरियाणा में बदलाव हो रहा था तो आप कहां थे? आम आदमी पार्टी सुनहरे हरियाणा का सपना लेकर आई है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में केवल दिल्ली का बजट मुनाफे में है और पूरे हिंदुस्तान में केवल पंजाब में 90% घरों में बिजली मुफ्त है। इसलिए हरियाणा के लोग जांच परख कर वोट देना। आम आदमी पार्टी केवल काम के नाम पर वोट मांगती है। भाजपा केवल चुनावी जुमले फेंकती है। यदि अपने काम के दम पर भाजपा के झूठ को कोई हरा सकती है तो वो आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने ये सब दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया। भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है इसलिए अपना वोट मत बांटना। हरियाणा में केवल आम आदमी पार्टी ही मजबूत विपक्ष और विकल्प है। इन नेताओं के बच्चों को छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट डालना आपके बच्चों का नसीब बदल जाएगा। आम आदमी पार्टी अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए लड़ाई लड़ रही है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता न जेल जाने से डरते और न इनके लाठी डंडों से डरते। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। भाजपा ने सरपंचों, किसानों और कमचारियों पर लाठियां बरसाई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में 2024 में झाडू से इनके भ्रष्टाचार का सफाया करेगी। इस मौके पर अंकुश त्यागी, कृष्ण गोस्वामी, बलराम, सरोज बाला राठी, राजेश कालीरामन, रणबीर छिक्कारा, गेहल  सिंह संधू और सुरेंद्र सेहरावत मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!