आपदा से निपटने की 'जंग': कैथल में बाढ़ और बिल्डिंग डैमेज पर मॉक ड्रिल, मलबे से निकाले गए 'घायल'

Edited By Isha, Updated: 14 May, 2026 11:01 AM

mock drill in kaithal simulates floods and structural damag

किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए कैथल जिला प्रशासन ने शहर के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई। जिला सचिवालय के सरल केंद्र और नगर परिषद के पास स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल

कैथल(जयपाल): किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए कैथल जिला प्रशासन ने शहर के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई। जिला सचिवालय के सरल केंद्र और नगर परिषद के पास स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मॉक ड्रिल की गई।दोनों ही मॉक ड्रिल में दिखाया गया की बाढ़ और भारी बरसात की वजह से बिल्डिंग डैमेज हो गई जिसके बाद बहूत से लोग उसके बीच फँस गए।मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन कर्मचारियों और अधिकारियों ने हरजगह तैयारी के साथ तत्परता दिखाई और घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक साफ़ मेसेज देना है की जिला प्रशासन आपदा की हर स्थिति में तैयार है और ऐसी स्थिति में जनता को क्या करना चाहिए। मॉक ड्रिल के माध्यम से जनता को ये भी बताना है की अगर आपदा की कोई स्थिति उत्पन्न हो जाए तो आप लोगों को किस तरह से अपना बचाव करना है।

जनता के लिए संदेश
इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जागरूक करना है। प्रशासन ने संदेश दिया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य से काम लें और बचाव के तरीकों को अपनाएं। यह अभ्यास सुनिश्चित करता है कि यदि असल में ऐसी कोई स्थिति पैदा होती है, तो जिला प्रशासन और राहत टीमें कम से कम समय में एक्शन लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!