CAA के समर्थन में विधायक ने निकाला पैदल मार्च, ग्रामीणों से रूबरू होकर बिल के बारे में दी जानकारी

Edited By Isha, Updated: 14 Jan, 2020 12:11 PM

mla walks foot march in support of caa informs villagers about the bill

विधायक लक्ष्मण नापा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल के समर्थन में गांव दरियापुर में पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर उनके साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता मौजूद रहे........

रतिया (बांसल) : विधायक लक्ष्मण नापा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल के समर्थन में गांव दरियापुर में पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर उनके साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। विधायक ने दुकानदारों तथा ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर बिल बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के करोड़ों कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरुक कर रहे हैं।

हमारे देश में सभी धर्मों व समुदाय के लोगों की आपस में मिलजुलकर रहने की भावना इसे मजबूती प्रदान करती है। इसलिए जरूरी है कि एकजुट होकर सी.ए.ए. का समर्थन करते हुए विपक्षियों व असामाजिक तत्वों को करारा जवाब दिया जाए। विधायक ने कहा कि सी.ए.ए. किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है, बल्कि यह नागरिकता देने वाला कानून है। इसी बात को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने जनजागरण अभियान चलाया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!