भाजपा को किसान विरोधी बताने वाले विधायक जोगीराम सिहाग अब उसी की गोद में जा बैठे: अनूप धानक

Edited By Isha, Updated: 21 May, 2024 01:40 PM

mla jogiram sihag who called bjp anti farmer now sits in its lap

प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा को किसान विरोधी बताने वाले बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग अब उसी भाजपा की गोद में जा बैठे हैं। विधायक जोगीराम सिहाग ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि भाजपा किसान विरोधी

हिसार:  प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा को किसान विरोधी बताने वाले बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग अब उसी भाजपा की गोद में जा बैठे हैं। विधायक जोगीराम सिहाग ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि भाजपा किसान विरोधी 3 काले कृषि कानून लेकर आई है और प्रदेश सरकार में चेयरमैन बनने से मना कर दिया था।
उन्होंने कहा था कि वह किसानों के साथ हैं और भाजपा ने किसानों के खिलाफ काले कृषि कानून बनाए हैं। ऐसे में वह चेयरमैन नहीं बनेंगे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के बीच जाकर भाजपा को कोसने का काम किया था। कल तक भाजपा को कोसने वाले जोगीराम सिहाग को अब उसी भाजपा में अच्छाई नजर आने लग गई है और भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए हैं।

क्या अब भाजपा या भाजपा की नीतियां बदल गई हैं जो वह अब भाजपा के गुणगान करने में लग गए हैं। अब उन्हें भाजपा में बुराई की बजाय अच्छाई दिखाई देने लग गई हैं। अब उन्हें किसान विरोधी पार्टी भाजपा में किसान हित दिखाई देने लग गया है। जनता अच्छे से समझ रही है कि विधायक जोगीराम सिहाग राजनीतिक महत्वाकांक्षी बने हुए हैं और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए अब भाजपा का गुणगान करने लग गए हैं। अगर जोगीराम सिहाग खुद को किसान हितैषी मानते हैं और भाजपा को किसान विरोधी बोलते थे तो अब कैसे उसी पार्टी की गोद में बैठ रहे हैं। ऐसे राजनीतिक स्वार्थी नेताओं की असलियत अब जनता के सामने आ गयी है। जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को गुमराह करते हैं। कल तक भाजपा को किसान विरोधी पार्टी बताते थे और अब उसी के वोट मांग रहे हैं। 

 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जोगीराम सिहाग को गत विधानसभा चुनाव में बरवाला से टिकट देने से मना कर दिया था और उन्होंने फिर भाजपा को छोड़ दिया था, जिस पर उन्होंने भाजपा को जमकर कोसा था। लेकिन जेजेपी ने फिर भी जोगीराम सिहाग की पार्टी में सम्मान दिया और 2019 के विधानसभा चुनाव में बरवाला से पार्टी उम्मीदवार भी बनाया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से विजयी करके विधायक बनाकर विधानसभा में भी भेजा। जोगीराम सिहाग की राजनीति मौका परस्त नेताओं की तरह रही है और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जेजेपी को धोखा दिया तथा बरवाला हलके की जनता की भावना के साथ भी खिलवाड़ किया है। जनता अब उनकी असलियत समझ चुकी है और ऐसे स्वार्थी नेताओं को समय आने पर सबक भी सिखाने का काम करेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!