"हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी खेला", विधायक आफताब ने कहा- मेवात के भाजपा नेता नकली

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Jun, 2024 07:56 PM

mla aftab alam said congress will win 75 seats in the assembly elections

कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब विधनसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी खेला करने वाली है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी की सरकार से अब जनता का भरोसा अब उठ चुका है।

नूंह(अनिल मोहनिया): कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब विधनसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी खेला करने वाली है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी की सरकार से अब जनता का भरोसा अब उठ चुका है। आफताब ने कहा कि निर्दलीय विधायक जो इनका समर्थन दे रहे थे उन्होंने समर्थन वापस लेकर कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं था, अब प्रदेश में पांच कांग्रेस के सांसद हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस विधायक ने कहा कि अब भाजपा सरकार विधायकों की खरीद फरोक्त करके जेजेपी के दो विधायकों को इस्तीफा दिलाने की बात करते हैं तो कभी विधानसभा स्पीकर बयान देते हैं, जो काम गवर्नर का है।विधानसभा स्पीकर कहते हैं कि विधायकों की परेड विपक्ष वालों को करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अल्पमत में नहीं है राज्यपाल के सामने सरकार अपने विधायकों की परेड कराए। अपना विश्वास मत हासिल करें।

आफताब अहमद ने कहा कि यहां गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार रही है। इस सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है, अब ये सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनान में कांग्रेस पार्टी को 75 सीट मिलने जा रही हैं। इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने मेवात जिले के भाजपा नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिले के भाजपा नेता सभी नकली नेता हैं, सभी ने लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए थे कि वह इस बार अपनी अपनी विधानसभाओं से अधिक से अधिक वोट भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह को दिलाएंगे, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो उन नेताओं के अपने अपने गांव में भी भारतीय जनता पार्टी के डिब्बे में वोट नहीं निकले। इससे साफ जाहिर है जिले के भाजपा नेता अपने नेता के सामने झूठ दिखावा कर रहे थे। इसीलिए जिले के सभी भाजपा नेता नकली हैं।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!