जेजेपी विधायक के बूथ पर जजपा का नहीं खुला खाता, भाजपा और कांग्रेस में रही जबरदस्त टक्कर

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 05 Jun, 2024 12:08 PM

jjp s account not opened at jjp mla s booth

देशभर सहित हरियाणा में लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं, वहीं सिरसा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली टोहाना विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी अशोक तंवर को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

टोहाना (सुशील सिंगला): देशभर सहित हरियाणा में लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं, वहीं सिरसा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली टोहाना विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी अशोक तंवर को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जहां उन्हें कुमारी शैलजा ने 48 हजार 411 वोट से हरा दिया। लोकसभा चुनाव में 1 लाख 66 हजार 202 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें डॉक्टर अशोक तंवर को 53 हजार 161 और कुमारी सैलजा को 1 लाख 01 हजार 572 वोट मिले। जिसके चलते तंवर की 48 हजार 411 वोट से हार हुई है।

इस दौरान इनेलो के संदीप लौट को 3 हजार 522 वोट मिले, जबकि जेजेपी प्रत्याशी को सिर्फ 915 वोट मिले। जेजेपी प्रत्याशी रमेश खटक को बीएसपी के प्रत्याशी लीला राम ने भी हरा दिया। बीएसपी प्रत्याशी को टोहाना विधानसभा से 3 हजार 269 वोट मिले। आपको बता दे कि यहां भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के दम पर भाजपा चुनाव जीतना चाह रही थी, लेकिन जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली के ग्रुप के समर्थन के बाद से कुमारी सैलजा के चुनाव को बूस्ट मिला था और उन्होंने तंवर को करारी शिकस्त दी है।

VIP बूथों पर ये रही स्थिति

टोहाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेजेपी के पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के बूथ नंबर 154 पर टोटल 318 वोट पोल हैं। जिसमें बीजेपी को 67 और कांग्रेस को 243 वोट मिले और जेजेपी को एक भी वोट नहीं मिला। कांग्रेस को 176 वोट से जीत और जेजेपी को 243 वोट से हार मिली। सुभाष बराला के बूथ नंबर 143 पर टोटल 886 लोगों ने मतदान किया। जिसमें अशोक तंवर को 375 और कुमारी शैलजा को 470 वोट मिले, जिससे तंवर को 95 वोट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं गांव डांगरा में भी अशोक तंवर को 752 और कुमारी सैलजा को 1190 वोट मिले। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 545 वोट मिले जबकि कुमारी सैलजा को 362 वोट मिले, जिसमें तंवर को 183 वोट से जीत मिली। पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह के बूथ नंबर 69 पर कुमारी सैलजा को 473 वोट मिले। जहां भाजपा के अशोक तंवर 517 वोट लेकर 44 वोट से जीत गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!