हरियाणा के 10 जिलों में धुंध का Alert जारी, अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2024 12:35 PM

fog alert issued in 10 districts of haryana

हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। प्रदेश का हिसार जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहाँ रात का तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। प्रदेश का हिसार जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहाँ रात का तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि आज 23 और कल 24 नवंबर तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धुंध छाई रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। 

सुबह और रात को हल्की से माध्यम धुंध या कहीं- कहीं स्मॉग की स्थिति भी बनने के आसार बने हुए हैं। इस कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। उसके बाद 25 नवंबर से फिर से उतरी और उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से 27 नवंबर तक रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

इन 10 शहरों में छाएगी धुंध

मौसम विभाग द्वारा आज 23 नवंबर को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे ज्यादा प्रदूषण 10 शहरों की लिस्ट में हरियाणा के 7 शहर शामिल हो चुके हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!