विधायक देवेंद्र अत्री दिल्ली की CM को देंगे सामण की विशेष कोथली, 19 को जुलाना आ रही हैं सीएम

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Jul, 2025 07:09 PM

mla devendra atri will give special bag of food to delhi cm

जुलाना कस्बे के परशुराम मंदिर में कलश स्थापना पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने...

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जुलाना कस्बे के परशुराम मंदिर में कलश स्थापना पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि 19 जुलाई को नंदगढ़ गांव में दिल्ली की सीएम और हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता पहुंच रही है। उनके स्वागत के लिए पूरा हरियाणा तैयार है। नंदगढ़ गांव में भव्य कार्यक्रम की बेटी का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के साथ कई मंत्री भी शिरकत करेंगे। पूरे प्रदेश से लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। रेखा गुप्ता को सावन के महिने में बेटी को दी जाने वाली कोथली भी दी जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!