शादी समारोह से लौट रहे विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, नशे मेें धुत्त युवकों ने मारी टक्कर

Edited By Isha, Updated: 07 Dec, 2025 12:03 PM

mla car met with an accident while returning from a wedding ceremony

कैथल रोड स्थित जेबीसी पैलेस के बाहर शुक्रवार रात शादी समारोह से निकले भाजपा विधायक जगमोहन आनंद की गाड़ी को दो युवकों की गाड़ी ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हादसे के

करनाल: कैथल रोड स्थित जेबीसी पैलेस के बाहर शुक्रवार रात शादी समारोह से निकले भाजपा विधायक जगमोहन आनंद की गाड़ी को दो युवकों की गाड़ी ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद दोनों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन सुरक्षाकर्मी ने दोनों को पकड़ लिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया तो नशे की पुष्टि हुई।
 

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि शुक्रवार रात को विधायक जगमोहन आनंद एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह कैथल रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में था। शादी के बाद विधायक अपनी गाड़ी में बैठे और गाड़ी सड़क पर आ गई थी। तभी कैथल की ओर से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने विधायक जगमोहन आनंद की गाड़ी से जा टकराई। हादसे के दौरान पानीपत के गांव बलाना का दीपक (28) गाड़ी चला रहा था। करनाल के चिड़ाव गांव निवासी विशाल (30) सनरूफ से बाहर निकला हुआ था।
 

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन विधायक के सुरक्षाकर्मी ने पकड़ लिया। विधायक जगमोहन ने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे एक अन्य गाड़ी थी। नशे में धुत युवकों ने पहले अगली गाड़ी में टक्कर मारी, फिर उनकी गाड़ी में टक्कर लगी। हादसे में गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!