Edited By Vivek Rai, Updated: 16 May, 2022 12:38 PM
कुरूक्षेत्र के दूसरे द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में कबड्डी व कुश्ती की प्रतियोगिताएं आज दूसरे दिन भी जारी हैं। अंबाला शहर से बीजेपी विधायक असीम गोयल खेल स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
कुरूक्षेत्र(रणदीप): कुरूक्षेत्र के दूसरे द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में कबड्डी व कुश्ती की प्रतियोगिताएं आज दूसरे दिन भी जारी हैं। अंबाला शहर से बीजेपी विधायक असीम गोयल खेल स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विधायक असीम गोयल ने कहा कि खेल हमारा सर्वांगीण विकास करता है। खेल से ना केवल शरीर का विकास होता है, बल्कि मानसिक व सामाजिक विकास भी होता है। इसलिए इस प्रकार की खेल स्पर्धाओं का आयोजन करना बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से सांसद, नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में पहली बार इस प्रकार की खेल स्पर्धा का आयोजन करवाया है। उनका यह प्रयास सराहनीय है।
बता दें कि सांसद खेल स्पर्धा के दौरान महिला व पुरुष दोनों वर्गों में कबड्डी का कुश्ती प्रतियोगिताएं हो रही है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक द्वारा प्रशंसा पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)