बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 May, 2026 07:12 PM

miscreants looted businessman on gun point

सोमवार रात लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक वितरक की कार से 11 लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोमवार रात लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक वितरक की कार से 11 लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी जान जोखिम में डालकर बदमाशों का पीछा करता दिख रहा है, लेकिन पिस्टल की नोक पर बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

व्यापारी अभय बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक वितरक का काम करते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नो बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी घर के बाहर पार्क की और उतरने की तैयारी की, पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए। अभय बंसल गाड़ी से उतरने लगे, एक बदमाश चुपके से गाड़ी की दूसरी तरफ पहुंचा। उसने बड़ी चालाकी से खिड़की खोली और ड्राइवर के बगल वाली सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग उठा लिया। दूसरा बदमाश कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर कवर देने के लिए खड़ा था।

 

बैग चोरी होते देख अभय बंसल ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे दौड़ लगा दी। खुद को घिरता देख पैदल भाग रहे बदमाश ने अचानक से पिस्टल निकाली और व्यापारी पर तान दी। हथियार देख व्यापारी रूक गया और इसी बीच बदमाश अपने साथी की बाइक पर पीछे बैठकर फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया हमने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और बदमाशों के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!