Edited By Shivam, Updated: 10 Oct, 2019 04:36 PM
कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने निजी होटल पर हमला बोल दिया। एनएच वन पर स्थित स्वागतम होटल में २ दर्जन के करीब गुंडा तत्वों ने तोडफ़ोड़ की। करीब आधा घंटा तक यह मौत का तांडव चला।
कुुरुक्षेत्र(रंदीप): कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने निजी होटल पर हमला बोल दिया। एनएच वन पर स्थित स्वागतम होटल में २ दर्जन के करीब गुंडा तत्वों ने तोडफ़ोड़ की। करीब आधा घंटा तक यह मौत का तांडव चला। इससे चारों ओर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बैखोफ बदमाशों ने डीवीआर, कैमरे और एलईडी को तोड़ डाला।
इस दौरान जमकर छीना छपटी और मारपीट भी हुई। इससे २ कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तोडफ़ोड़ करने वाले युवक हो फरार हो चुके थे। यह दो दर्जन बदमाश तीन गाडिय़ों में सवार होकर आए थे। इनके हाथो में लाठी, डंडे और लोहे की रोड थी। बता दें कि इससे पहले भी जीटी रोड पर स्थित एक अन्य होटल पर इसी प्रकार का हमला हुआ था।
इस घटना में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें सुनील नामक हेल्पर सीरियस है, सुनील कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। बदमाशों ने सुबह १० बजे वारदात को दिया अंजाम। वहीं एसएचओ सदर थानेसर जगदीश चंद्र दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरो को खंगाले में लगी हुई है।