Edited By Isha, Updated: 08 Jun, 2024 05:30 PM
नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही विरोध करने पर मारपीट की। वहीं, जीजा के साले ने भी उसके साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में आरोपी जीजा व
जींद: नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही विरोध करने पर मारपीट की। वहीं, जीजा के साले ने भी उसके साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में आरोपी जीजा व साले के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीजा व साला के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की।
पिल्लूखेड़ा थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की ने बताया कि वह कार्यवश रिश्तेदारी में आई हुई थी। पड़ोसी अजय का जीजा मनीष भी आया हुआ था। आरोपित मनीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। काफी देर तक उसे कमरे में बंद रखा और घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि अजय ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित मनीष तथ अजय के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, अश्लील हरकत करने, छह तथा आठ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।