Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Jun, 2025 06:59 PM

नाबालिग साली के साथ जीजा द्वारा एक साल तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब इस मामले की जानकारी अपनी मां को दी तो मां ने महिला थाना ईस्ट पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): नाबालिग साली के साथ जीजा द्वारा एक साल तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब इस मामले की जानकारी अपनी मां को दी तो मां ने महिला थाना ईस्ट पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली है। उसकी बड़ी बेटी की शादी गुड़गांव में हुई है और वह अपने पति गौरव उर्फ तोकिद अहमद के साथ नाथुपुर एरिया में रहती है। तोकिद अहमद ऑटो चलाता है। मार्च 2024 में उनकी छोटी बेटी(16 वर्ष) अपनी बहन और जीजा के घर नाथुपुर आई हुई थी और यहां रह रही थी। इस दौरान तोकिद ने उनकी छोटी बेटी के साथ रेप किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मार्च 2025 में जब उनकी बेटी अपनी मां से मिली और गुमसुम रहने लगी तो मां के पूछने पर उसने आपबीती बताई। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।