नाबालिगा से छेड़छाड़, पड़ोस में गई थी सामान देने, मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Sep, 2020 11:23 AM

minor molested a case registered

करीब 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ को लेकर उसकी मांने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है। मुलाना पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति के...

मुलाना : करीब 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ को लेकर उसकी मांने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है। मुलाना पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की माता ने बताया कि उसकी गांव में करियाना दुकान है। करीब एक माह पहले उसके पड़ोस में रहने वाली भूपिंद्र कौर ने फोन कर अपने घर पर कुछ सामान मंगवाया। उस समय उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को सामान देकर पड़ोसी के घर भेज दिया। सामान देकर वापस आई बेटी कुछ दिन तक गुमसुम रहने लगी। नाबालिगा की मां ने बताया कि उस दिन के बाद नाबालिगा परेशान रहने लगी। नाबालिगा की ऐसी स्थिति देख परिजन परेशान हो गए। नाबालिग ने डर के मारे किसी को भी अपने साथ बीती घटना की जानकारी नहीं दी।

नाबालिग की मां ने बताया कि नाबालिगा को अपने विश्वास में लेकर उससे परेशानी का कारण पूछा। नाबालिग ने रोते-रोते बताया कि जब वह ज्ञान सिंह के घर सामान देने गई तो उसके साथ ज्ञान सिंह ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने अपनी मां ने आरोपित ज्ञान सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिसने रविवार को नाबालिग की डॉक्टरी जांच करवाई गई। नाबालिग का कोरोना टैस्ट भी किया गया। कोरोना टैस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही नाबालिग को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मुलाना पुलिसने आरोपित ज्ञान सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी सुहाना के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपित ज्ञान सिंह पुलिस गिरिफ्त से बाहर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!