बेटी थी, इसलिए सड़क किनारे फेंक गई कलयुगी मां

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jun, 2024 03:53 PM

minor found on road side near iffcco chowk metro station in gurgaon

वो बेटी थी, उसे पालने के लिए परिवार पर अतिरिक्त बोझ पड़ता। बड़ी हो जाती तो शायद शादी करने के लिए कर्ज भी उठाना पड़ता। इसलिए इस मासूम को पालने का दिल नहीं किया। बेटा होता तो परिवार का वंश आगे बढ़ाता।

गुड़गांव, (ब्यूरो): वो बेटी थी, उसे पालने के लिए परिवार पर अतिरिक्त बोझ पड़ता। बड़ी हो जाती तो शायद शादी करने के लिए कर्ज भी उठाना पड़ता। इसलिए इस मासूम को पालने का दिल नहीं किया। बेटा होता तो परिवार का वंश आगे बढ़ाता। यही सोचकर एक कलयुगी मां अपनी 15 दिन की बेटी को मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर चली गई। जब एक व्यक्ति की नजर सड़क किनारे रोती हुई इस मासूम पर पड़ी तो इसकी जानकारी गुड़गांव पुलिस को दी गई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही कलयुगी मां के खिलाफ आईपीसी 317 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस की मानें तो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह 26 जून को इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद था। वह बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसे एक बच्ची के रोने की आवाज आई। काफी देर तक वह अपने आसपास देखता रहा,लेकिन उसे कोई बच्चा या महिला ऐसी नजर नहीं आई जिसके गोद में बच्चा हो। अचानक उसकी नजर सड़क किनारे पड़ी जहां एक बच्चा रो रहा था। इस पर वह नजदीक पहुंचा तो पाया कि यह बच्ची रो रही है। इस बारे में उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को गोद में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बेटी होने पर कोई महिला इस 15 दिन की बच्ची को सड़क किनारे छोड़कर चली गई। वहीं, दूसरी तरफ यह भी क्यास लगाए जा रहे हैं कि इस बच्ची को जन्म किसी ऐसी महिला ने दिया है जिसकी शादी नहीं हुई। मामले में हर कोण से जांच की जा रही है ताकि मासूम को सड़क किनारे छोड़कर जाने वाली मां को गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!