गलत वोटों को आधार बनाकर कांग्रेस पकाती है अपनी खिचड़ी- मनोहर लाल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Aug, 2025 01:58 PM

minister manohar lal visited proposed land of jungle safari

राहुल गांधी और कांग्रेस को हर चुनाव में धांधली लगती है। उन्हें 2024 तो क्या 2019 के चुनाव में भी गड़बड़ी लगी और आगे 2029 के चुनाव में भी गड़बड़ी ही नजर आएगी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): राहुल गांधी और कांग्रेस को हर चुनाव में धांधली लगती है। उन्हें 2024 तो क्या 2019 के चुनाव में भी गड़बड़ी लगी और आगे 2029 के चुनाव में भी गड़बड़ी ही नजर आएगी। भाजपा बिहार में वोटरों को वेरीफाई कर सुधार किया जा रहा है। इससे सिर्फ कांग्रेस को दिक्कत हो रही है क्योंकि गलत वोटों को आधार बनाकर ही कांग्रेस अपनी खिचड़ी पकाती है। विराेध करना कांग्रेस का स्वभाव है और यह लगातार करते रहेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कही। वे आज गुड़गांव में आयोजित मातृ वन कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

मनोहर लाल ने कहा कि जब राहुल गांधी के पास चुनाव में धांधली के सबूत हैं तो वह चुनाव आयोग में क्यों नहीं जाते हैं। चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करने का एक प्रोसेस होता है। वह शिकायत दर्ज करें और चुनाव आयोग उनकी सुनवाई करेगा। मनोहर लाल ने कहा कि मातृ वन अभियान से पर्यावरण संतुलित करने में मदद मिलेगी। यही कारण है कि गुड़गांव में जंगल सफारी बनाई जा रही है ताकि गुड़गांव के आसपास के वातावरण को साफ किया जा सके और लोगों को इसकी मदद से एक नया टूरिज्म मिल सके। इसके लिए आज उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ प्रस्तावित जंगल सफाई की साइट का निरीक्षण भी किया।

 

 

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुड़गांव में मेट्रो विस्तार का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही यह कार्य लोगों को धरातल पर भी देखने को मिल जाएगा। इसके साथ ही रेपिड रेल और सिटी बस की सेवाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। वहीं, गुड़गांव में बरसात के बाद होने वाले जलभराव को लेकर उन्होंने कहा कि वह गुड़गांव को पिछले 33 वर्षों से देख रहे हैं। गुड़गांव को बिना किसी योजना के आगे बढ़ाता गया है। ऐसे में यहां ड्रेनेज सिस्टम काफी कमजोर है। समय के साथ-साथ यहां की व्यवस्था भी बदली है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अंडरपास भी बने हैं। जिस तरह से गुड़गांव में बारिश हो रही है वह अनुमान से काफी अधिक है। फिर भी अगर बरसात बंद होने के एक से दो घंटे में पानी निकल जाता है तो हम मानते हैं कि व्यवस्था दुरुस्त हो रही है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों को आलोचना करनी है वह आगे आते हैं।

 

 

 

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दोनों सभाओं का सत्र जनता की समस्याओं का समाधान करने का होता है। विपक्ष के पास कोई काम और मुद्दा नहीं है इसलिए वह हर काम में बाधा डालते हैं। हंगामे से विपक्ष को लगता है कि जनता के बीच उनका काफी प्रचार हो रहा है, लेकिन जनता को यह सब समझ आ रहा है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष को लोकसभा और राज्यसभा में जनता के मुद्दों पर ही चर्चा करनी चाहिए न कि बिना किसी कारण के सत्र में बाधा उत्पन्न करनी चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!