मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस और इनेलो पर तीखा हमला, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना; सतपाल ब्रह्मचारी ने दिया करारा जवाब

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Jan, 2026 05:49 PM

minister krishan bedi launched a scathing attack on congress and inld targeting

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस और इनेलो पर जोरदार हमला

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस और इनेलो पर जोरदार हमला बोला है। मंत्री बेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में बाप-दादाओं के नाम पर हवाई अड्डों और विश्वविद्यालयों के नाम रखे जाते थे, जबकि भाजपा सरकार ने महापुरुषों के नाम पर हवाई अड्डे, विश्वविद्यालय, चौक-चौराहों का नामकरण किया है। 

बेदी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने हर महापुरुष की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का काम किया है। पहले ताऊ देवी लाल की जयंती जैसे आयोजन परिवारवाद तक सीमित रहते थे, जैसे लोग कहते थे 'चलो जींद, ताऊ देवी लाल की जयंती है'। लेकिन अब भाजपा ने इसे व्यापक स्तर पर महापुरुषों के सम्मान का हिस्सा बनाया है।

इस बयान पर सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने तुरंत पलटवार किया। ब्रह्मचारी ने कहा कि मंत्री बेदी बताएं कि क्या उनके बाप-दादाओं ने देश की आजादी के लिए कोई कुर्बानी दी? कांग्रेस में गांधी परिवार का स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान रहा है। हरियाणा में महात्मा गांधी को लाने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार को जाता है और हुड्डा के पिता ने भी देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। यह बयानबाजी हरियाणा की राजनीति में परिवारवाद और महापुरुषों के सम्मान को लेकर चल रही बहस को और गरमा रही है। दोनों पक्षों के बीच यह जुबानी जंग आगे भी जारी रहने की संभावना है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!