पलवल में मंत्री बनवारी लाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस पहले अपने 10 सालों का हिसाब जनता को दे

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Aug, 2024 06:52 PM

minister dr banwari lal targeted congress in palwal

हरियाणा में चल रही कांग्रेस की 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा पर कटाक्ष करते हुए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने 10 सालों का हिसाब जनता को दे। उसके बाद भाजपा से...

पलवल (दिनेश कुमार): हरियाणा में चल रही कांग्रेस की 'हरियाणा मांगे हिसाब' पदयात्रा पर कटाक्ष करते हुए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने 10 सालों का हिसाब जनता को दे। उसके बाद भाजपा से हिसाब मांगे। हरियाणा के साथ विकास में जो भेदभाव कांग्रेस की सरकार ने किया, उसका हिसाब जनता को दे। कांग्रेस की सरकार में किसानों के साथ धोखा किया गया। हरियाणा में आज किसानों की फसल को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है।

हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आज पलवल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कैबिनेट ने हरियाणा के विभिन्न विभागों और बोर्ड निगमों में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नौकरी की गारंटी देने का फैसला लिया है। कर्मचारियों को 58 वर्ष की उम्र होने तक हटाया नहीं जाएगा। राज्य के कर्मचारियों को अतिथि अध्यापकों की तर्ज पर रिटायरमेंट की उम्र तक सेवाओं में रखने का सराहनीय कदम उठाया है। भाजपा सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। इस अवसर पर पलवल विधायक दीपक मंगला, पार्टी जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद थे। डॉ. बनवारी लाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा अलग जनसभा कर रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा अलग जनसभा कर रहे हैं। दूसरी तरफ कुमारी शैलजा अलग से जनसभा कर रही हैं। इससे साफ उजागर होता है कि कांग्रेस के अंदर कितनी गुटबाजी हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा के नेतृत्व की सरकार तीसरी बार हरियाणा में बनेगी। 

भाजपा सरकार किसानों की हितैषी: डॉ. बनवारी लाल

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। इस सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश में अबकी बार बारिश होने की वजह से खरीफ की फसलों की पैदावार में कमी आई है, जिसके चलते सरकार ने खरीफ की फसलों पर 2 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का फैसला लिया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बोनस का लाभ लेने के लिए किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जाकर फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' का पोर्टल 15 अगस्त तक खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों से अब आबियाना शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सरकार की नीतियों से गरीब लोग काफी खुश: मंत्री बनवारी लाल

मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बिजली निगम की तरफ से किसानों के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर खराब होने, चोरी होने पर उसे निगम की तरफ से नि:शुल्क बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। किसान अपनी मनपसंद कंपनी से ट्यूबवेल के लिए मोटर खरीद सकेंगे। बिजली कनेक्शन के दौरान सोलर पैनल लेने की कंडीशन को समाप्त कर दिया गया है। गरीब परिवार के लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। सरकार की नीतियों से गरीब लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!