ग्रामीणों के बीच पहुंचे निगम कमिश्नर तो पता लगी समस्याएं, अधिकारियों की लगा दी क्लास

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 May, 2026 08:45 PM

mcm commissioner reached shikohpur and gave direction to resolve problem

नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने सोमवार को वार्ड-17 के गांव शिकोहपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने सोमवार को वार्ड-17 के गांव शिकोहपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने विशेष तौर पर कहा कि निगम और एनएसईजेड की जमीन की पैमाइश कराई जाए, ताकि भविष्य की विकास योजनाओं के अनुसार कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा सके।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

इस दौरान ग्रामीणों ने आयुक्त के समक्ष गांव की कई अहम मांगें रखी। ग्रामीणों ने आयुक्त को बताया कि शिकोहपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को बनाया जाए। इस पर आयुक्त ने मौके पर पर ही संबंधित एक्सईएन को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। आयुक्त ने कहा कि बुनियादी ढांचे से जुड़े कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विकास कार्य में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

ग्रामीणों ने आयुक्त के समक्ष गुरु ज्ञान मंदिर परिसर में टाॅयलेट, आरसीसी शेड और शमशान घाट की चारदीवारी की मांग भी रखी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को भी जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। आगे कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए स्थानीय जरूरतों को समझकर योजना बनाना बेहद जरूरी है। इस दौरान उनके साथ एक्सईएन सुशील ठाकरान, एसडीओ विकास शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!