कादरपुर बांध पर कब्जा कर बना दिया था रास्ता, नगर निगम ने किया ध्वस्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Apr, 2025 04:40 PM

mcg demolished illegal way of kadarpur dam

कादरपुर बांध पर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को नगर निगम की जोन 4 इनफोर्समेंट टीम ने रविवार को बंद कर दिया। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार के निर्देश पर की गई, जिसके तहत टीम ने न सिर्फ अवैध रास्ता बंद किया, बल्कि आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण...

गुड़गांव,(ब्यूरो): कादरपुर बांध पर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को नगर निगम की जोन 4 इनफोर्समेंट टीम ने रविवार को बंद कर दिया। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार के निर्देश पर की गई, जिसके तहत टीम ने न सिर्फ अवैध रास्ता बंद किया, बल्कि आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण को भी हटाया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

 टीम ने बांध की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र की जल प्रबंधन व्यवस्था बेहतर हो सके। निगम अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए सख्ती बरती जाएगी। नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से इस अवैध रास्ते और अतिक्रमण से परेशान थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!