दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता की हत्या, 3 साल पहले हुई थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Nov, 2020 11:24 AM

married woman murdered 3 years before dowry demand not met

दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने लड़की को भूखा रखकर व पीट-पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। उमरदीन पुत्र हारुन निवासी तुसेनी ने पिनगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई ...

पिनगवां (ब्यूरो) : दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने लड़की को भूखा रखकर व पीट-पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। उमरदीन पुत्र हारुन निवासी तुसेनी ने पिनगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बहन की शादी अजरुदीन पुत्र रफीक निवासी शाह चोखा से 3 साल पहले हुई थी। अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले मेरी बहन को दहेज के लिए परेशान करते रहते थे।

यहां तक कि दहेज के लिए मेरी बहन को भूखा भी रखा जाता था और मार पिटाई भी उसके साथ करते थे। भूख और मार पिटाई से मेरी बहन शहनाज को मार डाला। शहनाज का पति अजरुदीन व उसके पिता रफीक मां सलमा, सानिया, नजराना बहन व शरीफ ने मिलकर मेरी बहन को पीट पीट कर मार डाला। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतिका के पति अजहरुद्दीन ससुर रफीक, सास सलमा, नजराना, शरीफ नजराना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!