फतेहाबाद में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप... पति सहित 4 पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 07 Sep, 2024 04:46 PM

married woman fatehabad in laws hanged her death

गांव नाढोडी में ससुरालजनों ने एक विवाहित महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव का शुक्रवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा...

फतेहाबाद: गांव नाढोडी में ससुरालजनों ने एक विवाहित महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव का शुक्रवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।  

 पुलिस को दी शिकायत में पटियाला के गांव करहाली निवासी काला ने बताया कि उसकी लड़की की शादी गांव नाढोडी के मुकेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालजनों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और कई बार उसे घर से निकाला। उसके बाद हुई पंचायत व रिश्तेदारी के दबाव में उसके ससुरालजन उसे वापस ले गए। चार सितम्बर की रात को सीमा के साथ उसके पति मुकेश, ससुर हरपाल, सास गुड्डी व ननद सुमन ने मारपीट की। बाद में मुकेश ने उन्हें फोन कर कहा कि वह अपनी लड़की को ले जाए, नहीं तो रात को इसे फांसी लगाकर मार देंगे।

 
शिकायतकर्ता काला ने बताया कि सुबह मुकेश ने फोन करके कहा कि सीमा को फांसी लगाकर मार दिया है। इसके बाद वह गांव नाढोडी पहुंचे तो देखा कि कमरे में उसकी बेटी फांसी पर लटकी हुई थी। इस पर मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!