जींद में विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jan, 2025 03:24 PM

married woman dies in jind by swallowing poisonous substance

सफीदों के एक गांव विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

जींद : सफीदों के गांव साहनपुर में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मौत का कारण पारिवारिक कारण बताया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला का पहचान 27 वर्षीय अनु के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को अनु ने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना अनु के मायके पक्ष को दी गई। सूचना पाकर समालखा से अनु के परिजन सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में मृतका अनु के पिता रामफल ने ससुराल वालों द्वारा जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

PunjabKesari

7 साल पहले हुई थी शादी

मृतका अनु के पिता अनु ने बताया कि 7 साल पहले उनकी बेटी की शादी गांव साहनपुर के विनोद से हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी को परेशान किया जा रहा था। उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा कि अनु का पति विनोद कुछ काम नहीं करता था और सारा खर्च अपने घर से भेजते थे। यहां तक कि उनकी बेटी की दोनों डिलीवरी भी खुद उन्होंने ही करवाई हैं। 

PunjabKesari

ससुराल वाले मांग रहे थे पैसे

उन्होनें बताया कि वह अपनी बेटी व बच्चों का सारा खर्च खुद उठाते थे। वे अनु के ससुराल वालों को भी कई बार पैसे भेज चुके हैं। अब भी बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी की मौत दिन में ही हो चुकी थी, लेकिन उन्हें सूचना लेट दी गई। मृतका की 5 साल की बेटी व 2 साल का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!