अंबाला में विवाहिता ने की आत्महत्या, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Jun, 2023 12:50 PM

married woman committed suicide in ambala

अंबाला कैंट में विवाहिता ने आत्महत्या अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला ने चुन्नी से पंखे की कुंडी में फंदा लगाया।

अंबाला : अंबाला कैंट में विवाहिता ने आत्महत्या अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला ने चुन्नी से पंखे की कुंडी में फंदा लगाया। मृतका की पहचान मोनो के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


8 साल पहले हुई थी शादी 

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से यूपी निवासी मोनो अपने पति के साथ कैंट के बंगाली मोहल्ले में पिछले कई सालों से किराए के मकान में रह रही थी। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मोनो का पति अशोक कुमार कैंट में राजबीर स्पोर्ट्स दुकान पर नौकरी करता है। उनकी लगभग 8 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!