NH पर भीषण हादसाः बारातियों की गाड़ी का फटा टायर...2 की मौत, शादी की खुशियों के बीच मातम

Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2026 09:13 PM

wedding party vehicle s tyre bursts on delhi patiala national highway 2 dead

दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर बड़ौदा गांव के पास बुधवार देर रात को आर्टिका गाड़ी का टायर फटने से सड़क के पास रखे गए पाइपों में गाड़ी लगने से 9 युवक घायल हो गए। घायलों में से दो युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात को पुलिस मौके...

उचाना (अमनदीप पिलानिया) : दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर बड़ौदा गांव के पास बुधवार देर रात को आर्टिका गाड़ी का टायर फटने से सड़क के पास रखे गए पाइपों में गाड़ी लगने से 9 युवक घायल हो गए। घायलों में से दो युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात को पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए उचाना नागरिक अस्पताल लेकर आया गया। 

जानकारी के अनुसार, छात्तर गांव में मोहित की शादी थी। छात्तर गांव से बारात बड़ौदा जा रही थी। आर्टिका गाड़ी में 9 युवक सवार थे। गाड़ी का टायर फटने से संतुलन बिगडऩे के बाद गाड़ी हाइवे के पास जो पाइप रखे है, उनमें जाकर टकरा गई। घायलों को परिजन हिसार अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए।  

थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि रात को सूचना मिली थी उचाना-बड़ौदा के बीच एक्सीडेंट हुआ है। जानकारी मिलनी के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां आर्टिका में छह, सात लोग घायल थे। जिनमें दो की हालात गंभीर थी जिन्हें उचाना नागरिक अस्पताल में लेकर गए। दो की मौत हो चुकी है। हादसे में अकुंश छात्तर, दीपक करसिंधु की मौत हो गई है। मोहित की शादी थी। छात्तर गांव से बड़ौदा बारात जा रही थी रास्ते में ये हादसा हुआ। हादसा क्यों हुआ है ये पता नहीं चला। घायलों ने बताया कि गाड़ी का टायर फटने के चलते संतुलन बिगडऩे से हादसा हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!