आखिर कब बुझेगी दहेज की ये आग: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, ससुरालियों पर केस दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 18 Apr, 2021 04:18 PM

married woman commits suicide in rewari

रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari, haryana

मृतक के पिता रामबीर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी मंजू की शादी गांव फिदेड़ी निवासी रविंद्र के साथ नवम्बर 2013 में की थी। शादी के बाद से ही पति रविंद्र, ससुर गहाड़ सिंह व सास सावित्री देवी द्वारा मंजू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

बीती देर शाम को उन्हें मंजू की मौत की सूचना मिली। उसकी बेटी ने सास, ससुर व पति की दहेज के लिए की जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर ही आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट हेतु भिजवाया और पति रविंद्र, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!