महिला कर्मचारी को कंपनी के प्राइवेट रूम में बुलाता था होटल का मैनेजर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Mar, 2025 08:55 AM

manager raped her colleague at workplace in gurgaon

उत्तर प्रदेश से गुड़गांव में नौकरी करने आई युवती के साथ उसकी कंपनी के मैनेजर ने ही ऐसा काम कर दिया कि अब महिला पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई है। महिला ने मैनेजर के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): उत्तर प्रदेश से गुड़गांव में नौकरी करने आई युवती के साथ उसकी कंपनी के मैनेजर ने ही ऐसा काम कर दिया कि अब महिला पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई है। महिला ने मैनेजर के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि मैनेजर उसे बार-बार प्राइवेट रूम में बुलाता था और उसके साथ रेप करता था। फिलहाल मामले में डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस की मानें तो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाले युवती कुछ समय पहले गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करने के लिए आई थी। वह डीएलएफ फेज-3 थाना एरिया में रह रही थी। महलिा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी कंपनी का मैनेजर विजय काम के नाम पर उसे अपने प्राइवेट रूम में बुलाता था। विजय ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि शादी करने का झांसा देने के बाद उसने 9 सितंबर 2023 से 20 अप्रैल 2024 के बीच उसके साथ कई बार संबंध बनाए। अब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!