Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 20 Mar, 2025 08:10 PM

साइबर थाना मानेसर एरिया में नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से 1.34 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर थाना मानेसर एरिया में नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से 1.34 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में फर्रुखनगर के तिरपड़ी में रहने वाली कीर्ति ने कहा कि उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें नगर निगम में नौकरी लगवाने की बात कही गई थी।
महिला ने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया तो महिला को निगम में या सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने महिला को झांसे में लेते हुए उससे पांच व छह जनवरी को तीन बार में कुल 1 लाख 34 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। महिला को समझ में आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।